
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने पुराने रानीपुर मोड़ के पास लड़ाई-झगड़ा कर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 25-26 अक्टूबर की मध्यरात्रि में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युवराज (21) और आर्यन (22), निवासी विष्णु गार्डन, थाना कनखल तथा एकाक्ष (22), निवासी विवेक विहार कॉलोनी, कोतवाली ज्वालापुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, तीनों युवक पुराने रानीपुर मोड़ के पास आपस में उलझकर लड़ाई-झगड़े पर उतारू थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में रेल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल राजपाल और होमगार्ड आकाश शामिल रहे।





