
हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट पर भाजपा में दावेदारों की सक्रियता बढ़ने लगी है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी (विकास चौधरी) सैकड़ों समर्थकों के साथ हरिद्वार स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र-35 से पार्टी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को अपना आवेदन पत्र सौंपा।
इस दौरान आशु चौधरी ने कहा कि वह पिछले 21 वर्षों से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन और जनसेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए उन्होंने जनता की समस्याओं को करीब से समझा है और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना उनका संकल्प है। उनका लक्ष्य हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा को उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं में सर्वश्रेष्ठ बनाना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है।
आशु चौधरी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पहुंच है। वह हरिद्वार ग्रामीण की जनता के आशीर्वाद से आगे बढ़ना चाहते हैं।
इस अवसर पर पंडित अरुण शर्मा, प्रीतम चौधरी, इरफान अंसारी, नफीस अंसारी, देवपाल सिंह राठी, विनोद मलिक, नरेश बालियान, रंजय चौहान, डॉ. संजय कुमार, डॉ. विक्रम सिंह, संदीप शर्मा, वरुण चौहान, सुशील शर्मा, सुदेश सैनी, संदीप चौधरी, विजय राणा, मुकर्रम अंसारी, इनायत अंसारी, श्रवण कुमार, अकरम अंसारी, शिवम चौहान, अतुल चौधरी, विशाल चौधरी, विभोर कश्यप, विशेष कुमार, विनीत चौधरी, प्रवीण कुमार, रेनू कुमार, लवी चौधरी, टिंकू कुमार और आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।





