
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सिडकुल पुलिस ने सड़क पर आने-जाने वाले लोगों पर अश्लील फब्तियां कसने और अश्लील हरकतें करने के आरोप में पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर राठौर प्लाजा होटल से उत्तर दिशा में सिडकुल जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई की गई। मौके पर पांच महिलाएं राह चलते पुरुषों को रोककर कथित रूप से अश्लील इशारे और फब्तियां कस रही थीं। आरोप है कि महिलाएं राहगीरों से ग्राहक मिलने संबंधी बातें भी कह रही थीं। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को असहजता का सामना करना पड़ रहा था और स्थानीय लोगों में रोष था।
सूचना मिलने पर सिडकुल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 487/26 दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में शामिल रहे: महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी, कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल सुनील तोमर, महिला कांस्टेबल रीना और महिला पीआरडी अंजना नेगी।





