
सिडकुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र से चोरी की गई थीं बाइक, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी थीं पांच मोटरसाइकिल
हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं। सभी बरामद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस मॉडल की हैं।
पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को किरबी चौक पर चेकिंग के दौरान रोशनाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवारों ने वापस मुड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन मोटरसाइकिल का टायर फिसलने से दोनों गिर पड़े। पुलिस टीम ने तत्काल दोनों को पकड़ लिया।
मोटरसाइकिल के इंजन और चेसिस नंबर की जांच करने पर उसके चोरी का होने का पता चला। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पॉलिटेक्निक कॉलेज से आगे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई पांच अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं।
बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण इस प्रकार है—
स्प्लेंडर प्लस, ग्रे-ब्लैक रंग – मुकदमा संख्या 489/26, थाना सिडकुल।
स्प्लेंडर प्लस, रजिस्ट्रेशन नंबर UK08AU2216 – मुकदमा संख्या 485/26, थाना सिडकुल।
स्प्लेंडर प्लस, रजिस्ट्रेशन नंबर 33D 9062, काला रंग – मुकदमा संख्या 488/26, थाना सिडकुल।
स्प्लेंडर प्लस, ग्रे-ब्लैक रंग – मुकदमा संख्या 417/26, थाना रानीपुर।
स्प्लेंडर प्लस, काले रंग की – मुकदमा संख्या 415/26, थाना बहादराबाद।
स्प्लेंडर प्लस, ग्रे-ब्लैक रंग – मुकदमा संख्या 416/26, थाना रानीपुर।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर पुत्र धीरज पाल निवासी ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, थाना सिडकुल और कार्तिक पुत्र संजय सिंह निवासी हरचंदपुर, जिला बिजनौर (हाल निवासी रामधाम कॉलोनी, अंबेडकर चौक, सिडकुल) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मिलकर सिडकुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक अनिल सैनी, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल गजेंद्र प्रसाद, कुलदीप डिमरी और कुलदीप शामिल रहे।





