
हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र के पुरोहित मोड़ पर लड़ाई-झगड़ा और गाली-गलौज कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे आठ लोगों को कोतवाली नगर पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को चौकी प्रभारी हरकी पैड़ी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुरोहित मोड़ के पास कुछ लोगों के बीच लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि आठ व्यक्ति आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू थे।
पुलिस टीम ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय और अधिक उत्तेजित हो गए। स्थिति बिगड़ने और संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सभी आठों को हिरासत में ले लिया। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिरासत में लिए गए व्यक्ति
प्रकाश चंद रिवाली (55)
हर्षित गढ़कोटी (25)
केशव दत्त वाली (28)
खेमेश रिवाली (31)
योगेश रिवाली (24)
राजू गढ़कोटी (31)
नितिन रिवाली (38)
राजू भट्ट (28)
पुलिस टीम में शामिल रहे: प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल, कांस्टेबल शिव शंकर, रमेश चौहान और मानसिंह।





