
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुल सचिव के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कनखल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत की।
जानकारी के अनुसार, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुछ लोग अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से धरने पर बैठे थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग कुल सचिन ने धरनारत लोगों को सुझाव दिया, जिस पर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुलपति को जमीन पर गिराकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर कनखल पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की और चारों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
रजनीश भारद्वाज पुत्र स्व. महेश भारद्वाज।
नरेंद्र मलिक पुत्र स्व. जयपाल।
ओमबीर सिंह पुत्र भूरा सिंह।
उमाशंकर पुत्र स्व. भगवान दत्त शर्मा।
चारों आरोपी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस टीम में एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह, अपर उपनिरीक्षक मुन्ना नेगी और हेड कांस्टेबल संजय धनाई शामिल रहे।





