
बहादराबाद। न्यायालय के आदेशों की तामील और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने बुधवार, 28 अक्टूबर को चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों को उनके घर से हिरासत में लिया।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, चारों वारंटी न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और गिरफ्तारी से बच रहे थे। अभियान के तहत पुलिस टीम ने दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया।
गिरफ्तार वारंटियों के नाम
1. अब्दुल पुत्र अजीम, निवासी कस्बा बहादराबाद।
2. शाकिर पुत्र अब्दुल रहीम, निवासी कस्बा बहादराबाद।
3. अजीम पुत्र अब्दुल रहीम, निवासी कस्बा बहादराबाद।
4. राहुल पुत्र सूरजभान, निवासी नंदपुरी, शांतारशाह, बहादराबाद।
पुलिस टीम में शामिल रहे
उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल शाह आलम, कांस्टेबल चंदन चौहान, होमगार्ड अरविंद और होमगार्ड कासिफ शामिल रहे।





