
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, पेन और 6,390 रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर ने क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मोहल्ला तेलियान में शीतला माता मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर कथित तौर पर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे आठ आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु निवासी कैथवाड़ा, अमित निवासी भीमगोड़ा नई बस्ती, जीवन निवासी कड़च्छ, शोभित कुमार निवासी विष्णु लोक कॉलोनी, साजिद निवासी बकरा मार्केट, बलराम निवासी राजा गार्डन, अल्ताफ निवासी कैथवाड़ा और बंटी साहू निवासी बकरा मार्केट के रूप में हुई है।
पुलिस टीम में शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल हिमेश चंद्र तथा कांस्टेबल अंकित कवि, कर्म सिंह चौहान, यशवंत सिंह, राजपाल और संजय तोमर शामिल रहे।





