
ऑपरेशन प्रहार के तहत खड़खड़ी, भूपतवाला और भीमगोड़ा में छापेमारी, प्रतिबंधित उत्पाद बेचने वालों को दी सख्त चेतावनी
हरिद्वार। गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत खड़खड़ी, भूपतवाला और भीमगोड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।
16 अक्टूबर को चलाए गए अभियान के दौरान प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री के मामले में संबंधित दुकानदारों के सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) के तहत चालान किए गए। पुलिस ने दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री करते हुए दोबारा पकड़े जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।





