
भोपाल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी काशी बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। मां का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।





