
रुड़की। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत रुड़की कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को सती मोहल्ला निवासी एसके जलालुद्दीन ने अपनी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
चोरी की घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक रुड़की ने उपनिरीक्षक भजराम चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कलियर नहर पटरी, रुड़की से वाजिद पुत्र स्वर्गीय ताहिर निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी याकूब साबरी कॉलोनी, पिरान कलियर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या यूके 17 एल 7875 (सुपर स्प्लेंडर) बरामद की है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल: उपनिरीक्षक भजराम चौहान, हेड कांस्टेबल रजत चौधरी और कांस्टेबल अनिल शर्मा।





