
हरिद्वार ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उत्तराखण्ड (अमजा) की हरिद्वार जनपद इकाई की बैठक जिला पंचायत सभागार में प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश तौमर के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराए गए।

चुनाव में चंचल तौमर को हरिद्वार जिला अध्यक्ष, संजय लाम्बा को महासचिव और प्रमेन्द्र नारायण को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं लक्सर इकाई में जाने आलम अध्यक्ष, दीपक कुमार महासचिव और मोहम्मद साजिद कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष ने संगठन में पारदर्शिता, सर्वसम्मति और सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। बैठक के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा दोनों इकाइयों को एक सप्ताह के भीतर अपनी कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जनपद के बड़ी संख्या में पत्रकार सदस्य उपस्थित रहे।





