
प्रमेन्द्र नारायण (बहादराबाद)
राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने होली मिलन समारोह रंगोत्सव और उमंग के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। महाविद्यालय परिसर रंग-गुलाल और उल्लास से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा गुरुजनों को गुलाल अर्पित कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ राघवेंद्र चौहान ने कहा कि रंगों के इस पावन पर्व को हर्ष-उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। होली प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देती है तथा अमीरी-गरीबी एवं जात-पात के भेदभाव को मिटाकर समाज में समरसता स्थापित करने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि भारत के विभिन्न प्रदेशों में अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है।
मनीष चौहान, प्रबंधक अशोका इंटरनेशनल एकेडमी, ने कहा कि होली ईर्ष्या-द्वेष और नफरत रूपी मन के सभी मैल को दूर कर जीवन में सकारात्मक रंग भरने का पर्व है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली खेलने की सलाह देते हुए शुभकामनाएँ दीं।
एडवोकेट आशीष चौहान, कानूनी सलाहकार, ने कहा कि होली आपसी एकता, भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। रंग और गुलाल जीवन में सकारात्मकता और खुशियों का प्रतीक हैं।
इस अवसर पर श्रीमती राजेश देवी (सचिव), प्रबंध समिति सदस्य दुष्यंत प्रताप, नितिन चौहान सहित महाविद्यालय के प्रवक्तागण डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, विनीत कुमार, सिया पाल, इशिका पंडित, नैनसी चौहान, नितिन शर्मा, अरबाब राव, प्रिया सैनी, रवि कुमार, फ़िज़ा राव, राजदेव रावत आदि उपस्थित रहे। सभी ने छात्र-छात्राओं को होली की ढेरों शुभकामनाएँ दीं।
पूरा परिसर रंग, उत्साह और भाईचारे की भावना से ओतप्रोत रहा।


