
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान, खेल के प्रति समर्पण और उपलब्धियों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में अलग पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।





