
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने गौकशी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिरान कलियर पुलिस ने 19 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए तालिब और फौजी उर्फ अफरोज उर्फ महताब को हिरासत में लिया। दोनों ग्राम पलूनी के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी गौकशी से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 109/26 में वांछित थे। उनके खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 के तहत मुकदमा दर्ज है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर वांछित अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में तालिब पुत्र जमील और फौजी उर्फ अफरोज उर्फ महताब पुत्र शराफत शामिल हैं। पुलिस दोनों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, कांस्टेबल सुनील चौहान, राहुल चौहान और कुलदीप सिंह शामिल रहे।





