भगवानपुर पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में की कार्रवाई, एसडीएम न्यायालय में पेश किए जाएंगे आरोपी

हरिद्वार। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के मंडावर स्थित क्वांटम यूनिवर्सिटी के पास छात्रों के बीच हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई शांति भंग की आशंका के चलते भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत की है।
पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को सूचना मिली कि मंडावर स्थित शिव विहार कॉलोनी के पीछे क्वांटम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों और देहरादून की उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत छात्रों के बीच विवाद हो रहा है। सूचना मिलते ही मंडावर चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आपस में झगड़ रहे चार युवकों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान चिराग देशवाल निवासी कंकरखेड़ा, मेरठ, सार्थिक राठी निवासी सालाहपुर, सहारनपुर, प्रियांशु मित्तल निवासी कपिल विहार, सहारनपुर और शिवम चौहान निवासी उदय पार्क कॉलोनी, मोदीपुरम, मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों को शांति भंग के दृष्टिगत गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रमोद सेमवाल, कांस्टेबल विनय थपलियाल और कांस्टेबल अनिल तोमर शामिल रहे।





