
हरिद्वार/ बहादराबाद: अरिहंत ग्रुप ऑफ कॉलेज, शांतिशाह हरिद्वार द्वारा कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए 18वें विशाल भंडारे का आयोजन शनि देव मंदिर, बहादराबाद में किया गया। भंडारे का शुभारंभ संस्थान के सचिव डॉ. दीपक जैन एवं कोषाध्यक्ष शालू जैन ने किया। इस दौरान शिवभक्त कांवड़ यात्रियों को प्रसाद वितरित कर उनकी सेवा की गई।
कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक अजय कुमार, प्रियांका सिंह, रीचा चौहान, रामगोपाल कटारिया, टीना मलिक और पूजा बिष्ट सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। संस्था की ओर से बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा की यह परंपरा लगातार 18वें वर्ष भी जारी रखी गई।





