हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन गुरुवार को हरिद्वार भ्रमण पर पहुंचे। उन्होंने मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की स्थिति और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कुंभ मेला-2027 को लेकर चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति से मुख्य सचिव को अवगत कराया। मुख्य सचिव ने कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुंभ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर, एसएसपी कुंभ आयुष अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।






