
हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्वी मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ज्वालापुर विधानसभा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया।

बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई। मंडल अध्यक्ष प्रताप प्रधान ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जयपाल सिंह चौहान एवं सुनील सैनी ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ धरातल पर काम करने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान मंडल पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री शिवम चौहान और विपिन घावरी ने किया। इस दौरान जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बूथ अध्यक्षों और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
बैठक में हितेश चौहान, सुबोध राकेश, भूप सिंह, रेशु चौहान, दीपांशु शर्मा, अमन चौहान, सतीश, विशाल राठौड़, गरिमा सिंह, विजय पाल, बरखा रानी, तेलूराम, मनोज गौतम, हरीश शर्मा, राजबीर कलानिया, सुशांत चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





