
हरिद्वार/रूडकी भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में भाजपा नेता हितेश चौहान को किसान मोर्चा रुड़की का जिला सहप्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।
हितेश चौहान लंबे समय से संगठन के प्रति सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से किसान मोर्चा को नई मजबूती मिलेगी तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।





