
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रानीपुर विधानसभा के केशव नगर मंडल में समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राव गुलफाम (निवासी सलेमपुर) को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष ई. एजाज हसन तथा मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल की सहमति से की गई। पार्टी नेतृत्व ने राव गुलफाम की सामाजिक सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद राव गुलफाम ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
राव गुलफाम ने भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान का विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में वह पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की है।





