
हरिद्वार। हरिद्वार की रहने वाली रूमा पॉल ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने मैसूर (कर्नाटक) में 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर पिकलबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

देशभर के खिलाड़ियों के बीच रूमा पॉल ने अपने खेल कौशल, मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए यह सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है। रूमा की सफलता दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों और खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






