
कलियर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शांति भंग की आशंका में हिरासत में लिया
कलियर, हरिद्वार। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला झगड़े, मारपीट और गाली-गलौज तक पहुंचने की आशंका पर कलियर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को ग्राम दरियापुर में मकान को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के लोग आपस में झगड़ने और मारपीट पर उतारू थे। इससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी संज्ञेय घटना की आशंका थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126/135/170 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की। पुलिस सभी आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया में जुटी है।
कार्रवाई के तहत पहले पक्ष के हारुन (28), शहबान (35) और समीर (21), जबकि दूसरे पक्ष के रोहित कुमार (28) और राजेश कुमार (42), सभी निवासी ग्राम दरियापुर, शामिल हैं।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित नौटियाल, हेड कांस्टेबल संजय रावत और हेड कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।





