
प्रमेन्द्र नारायण
हरिद्वार। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे सीआईएसएफ कैंप परिसर, भेल रानीपुर, हरिद्वार में आयोजित की गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रूपचंद आजाद ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव राजीव शर्मा ने किया।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक पवन सैनी शामिल हुए। इस दौरान अध्यक्ष रूपचंद आजाद ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में हरिद्वार में सीजीएचएस (केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना) डिस्पेंसरी खुलवाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिकों ने इस दिशा में आवश्यक पहल करने की मांग रखी, ताकि संबंधित लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्था मिल सके।
मुख्य अतिथि पवन सैनी ने आश्वासन दिया कि वह हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर इस विषय को उनके समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खुलवाने और कार्मिकों की समस्या के समाधान के लिए वह पुरजोर प्रयास करेंगे।
मासिक संगोष्ठी में राजेंद्र बाबू, पुष्कर, सुभाष कपूर, राज कपूर, रवि, वीरेंद्र सिंह, मैनपाल सिंह, केपी सिंह, गिरीश प्रसाद, जगतराम, आरके शर्मा, रघुवीर सिंह, प्रेम सिंह भंडारी, धर्मपाल सिंह, राम सिंह, ओम प्रकाश और नरेश चंद सहित अन्य सदस्यों ने प्रतिभाग किया।





