
बेहतर सड़कें और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता: राजीव शर्मा
हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाष नगर के वार्ड संख्या 8 की गली नंबर डी-1 तथा वार्ड संख्या 10 की गली नंबर ए-1 और ए-6 में आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने पर लोकार्पण किया। सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बेहतर सड़कें, सुगम आवागमन और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र की व्यवस्थाओं में सुधार होगा।
राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उद्देश्य शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाना है। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों की गति आगे भी जारी रखी जाएगी।
लोकार्पण के अवसर पर सभासद रमेश पाठक, डॉ. राजकुमार यादव, राधेश्याम कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अनिल राणा, किरण सिंह, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, आदित्य मलिक, नीरज प्रेमी, देवांश कश्यप, आकाश पाल, अनमोल चौहान, राजनाथ यादव, राजेश कुमार, दुबे सागर, राजकुमार, सुनील, मानसिंह, रमेश चौबे, सोढ़ी राम, संजय कुमार, अजय रावत, दीपक शर्मा, जितेंद्र राय, लालमणि तिवारी, आत्मा सिंह, आरपी सिंह और सुंदर लाल सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।





