
हरिद्वार , 7 अप्रैल 2026। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जया मैक्सवेल हॉस्पिटल, बहादराबाद बाईपास रोड (NH-58) में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के करीब 300 लोगों ने भाग लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में ज्वालापुर विधानसभा के विधायक इंजीनियर रवि बहादुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और अस्पताल द्वारा किए जा रहे इस जनसेवा कार्य की सराहना की।
शिविर में मरीजों को मुफ्त परामर्श के साथ-साथ लैब जांच पर 50 प्रतिशत तक की छूट और आवश्यक दवाइयों पर 10 प्रतिशत की रियायत दी गई। पूर्व पंजीकरण और वॉक-इन दोनों सुविधाएं उपलब्ध रहीं, जिससे बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे।
सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर भीड़ देखी गई। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की गहन जांच कर उन्हें उचित उपचार संबंधी सलाह दी। कई मरीज अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट भी साथ लाए, जिससे इलाज में मदद मिली।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जन-स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच सकें।





