
बहादराबाद (हरिद्वार)।
आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को जया मैक्सवेल अस्पताल, बहादराबाद हरिद्वार द्वारा एक भव्य स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. कुमार प्रशांत द्वारा राजेश जैन (प्रदेश कार्यालय मंत्री– अल्पसंख्यक मोर्चा), अनीश गौर (प्रदेश अध्यक्ष– अल्पसंख्यक मोर्चा), अब्दुल वहाब अंसारी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रदेश प्रभारी– अल्पसंख्यक मोर्चा), गुरप्रीत सिंह छाबरा (प्रदेश उपाध्यक्ष– अल्पसंख्यक मोर्चा), इंतज़ार हुसैन (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष– अल्पसंख्यक मोर्चा), यूसुफ मलिक (प्रदेश मीडिया प्रभारी– अल्पसंख्यक मोर्चा), राकेश गिरी (प्रदेश उपाध्यक्ष– भाजपा) एवं राव ज़मीर (प्रदेश उपाध्यक्ष– अल्पसंख्यक मोर्चा) का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. कुमार प्रशांत ने कहा कि समाजसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सभी के सहयोग से बेहतर कार्य किए जा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से अतिथियों को अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें अस्पताल स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


