
बहादराबाद। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त मोर्चा जिला अध्यक्षों का बुधवार को धनौरी रोड स्थित वेंकट हॉल में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी आप सभी को सौंपी है, उस पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा से खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां कोई छोटा या बड़ा कार्यकर्ता नहीं होता। गले में डाली गई माला यह एहसास कराती है कि आपके कंधों पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है।

किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान ने कहा कि भाजपा में कब और किस कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिल जाए, यह किसी को पता नहीं होता, इसलिए मिली जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चौहान ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और आपको उस पार्टी की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला मंत्री रेशु चौहान, चंदन चौहान, पूर्व प्रधान रूपेश चौहान, उप प्रमुख उधम सिंह चौहान, मनीराम, अंकुर चौहान, प्रधान मोहित चौहान, संजय चौहान, राजबीर, कलानिया मिथिलेश चौहान, मयूर चौहान, साजिद, ललित चौहान, अनुज चौहान, सुशांत चौहान, नरेंद्र सैनी, अरविंद चौहान, महेश चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान दूरसंचार सलाहकार समिति में मनोनीत सदस्य विनय चौहान, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह बसेड़ा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेलूराम तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।




