
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले चार युवकों को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को रघुनाथ मॉल के पास गश्त के दौरान चार युवक नशे की हालत में कांवड़ियों के बीच जाकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर उन्हें उकसा रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और माहौल बिगाड़ने पर आमादा रहे।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की हरकतों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ने और कांवड़ियों के भड़कने की आशंका थी। मौके पर मौजूद लोगों ने भी आरोपियों का विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने चारों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
आकाश (19), निवासी खानपुर, नई दिल्ली
विशाल (25), निवासी जवाहर पार्क, नई दिल्ली
नीरज (18), निवासी संगम विहार, नई दिल्ली
धर्मेन्द्र (27), निवासी मदनगीर, नई दिल्ली
गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल प्रीतम तोमर, कांस्टेबल अवनेश राणा एवं पीआरडी जवान अमजद की टीम ने अंजाम दिया।





