
अरिहंत ग्रुप ऑफ कॉलेज में फ्रेशर–फेयरवेल पार्टी एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. दीपक जैन, डायरेक्टर अजय कुमार, डॉ. पवन मलिक, रामगोपाल कटारिया, डॉ. टीना मलिक तथा डॉ. रजनी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर उठा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। डॉ. दीपक जैन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


