
ज्वालापुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चाएं तेज होने लगी हैं। इसी बीच ज्वालापुर विधानसभा सीट से भाजपा के पुराने और भरोसेमंद कार्यकर्ता देवेंद्र प्रधान की दावेदारी को लेकर भी चर्चा हो रही है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय देवेंद्र प्रधान को पार्टी का मजबूत कार्यकर्ता माना जाता है। यदि भाजपा उन्हें आगामी चुनाव में प्रत्याशी बनाती है तो ज्वालापुर सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।
हालांकि, देवेंद्र प्रधान की उम्मीदवारी को लेकर अभी तक भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा या बयान सामने नहीं आया है।




