
पंचायत क्षेत्रों में युवा कांग्रेस अध्यक्षों के नाम प्रस्तावित, मनोज धनगर के कार्यालय पर हुई बैठक
रानीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर युवा कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को विधानसभा युवा कांग्रेस प्रभारी जयंत जोशी और विधानसभा अध्यक्ष सौरभ सैनी के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। इसके बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज धनगर के कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पंचायत स्तर पर युवा कांग्रेस के अध्यक्षों के नाम प्रस्तावित किए गए। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन का विस्तार करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया।
विधानसभा प्रभारी जयंत जोशी ने कहा कि युवा कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी मजबूती के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटी है। पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता है।
विधानसभा अध्यक्ष सौरभ सैनी ने कहा कि रानीपुर विधानसभा की जनता इस बार 2027 के चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी और कांग्रेस का विधायक चुनेगी।
वहीं, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज धनगर और युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उनका आरोप है कि पिछले 15 वर्षों से भाजपा विधायक क्षेत्र का अपेक्षित विकास कराने में असफल रहे हैं। आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
बैठक में पवन पाल, मोहित बावरा, रविंद्र सिंह, जाहिद मलिक, हर्ष शरण बालियान, पारुल चौधरी, वंश पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।





