
रुड़की। घर से बिना बताए लापता हुए 19 वर्षीय युवक को रुड़की पुलिस ने देहरादून के बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को रुड़की निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा घर से बिना बताए कहीं चला गया है और वापस नहीं लौटा। शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा संख्या 465/2026, धारा 140(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया।
युवक की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यमों से खोजबीन की। 21 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवक को देहरादून स्थित बस स्टैंड से बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों को मौके पर बुलाकर युवक की पहचान कराई गई।
आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को कोतवाली रुड़की में उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक आषाढ़ सिंह पंवार और हेड कांस्टेबल नूर हसन शामिल रहे।





