संविधान के मूल्यों की रक्षा और सिक्किम के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का लिया संकल्प

सिक्किम। दुष्यंत गौतम ने सिक्किम के 19वें राज्यपाल के रूप में पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने इस संवैधानिक जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
दुष्यंत गौतम ने कहा कि उन्हें यह संवैधानिक उत्तरदायित्व सौंपे जाने पर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने संविधान के मूल्यों की रक्षा करने तथा सिक्किम और यहां की जनता की शांति, प्रगति एवं सतत विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
उन्होंने शपथ ग्रहण के अवसर पर शुभकामनाएं देने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों का भी आभार जताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिक्किम की शांति, खुशहाली और विकास को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।





