
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र में हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों युवक फायर सर्विस गेट के पास आपस में लड़ाई-झगड़ा करते हुए एक-दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू थे।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को सिडकुल थाना क्षेत्र में फायर सर्विस गेट के पास दो युवक हंगामा कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और एक-दूसरे को मारने-पीटने पर उतारू हो गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान मनोज कुमार पुत्र भामा शाह, निवासी ग्राम नगला हेहिती, थाना फलावदा, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी जमालपुर गैस प्लांट चौकी क्षेत्र, थाना रानीपुर, हरिद्वार तथा शिवांत पुत्र रमेश, निवासी शौर्य, थाना खुरावली, जिला मैनपुरी (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रामनगर कॉलोनी, सिडकुल, हरिद्वार के रूप में की है।
पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक अनिल सैनी, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी और कांस्टेबल रोहित कुमार।





