हरिद्वार Archives - Uttarakhand Time TV

हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा में भाजपा के अंदरूनी समीकरण एक बार फिर चर्चा में हैं।
बैनर से गायब मंडल अध्यक्ष—क्या ‘संगठन सर्वोपरि’ सिर्फ नारा?”

“SC अध्यक्ष की अनदेखी या सियासी रणनीति? भाजपा में उठे बड़े सवाल”

पूर्वी मंडल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की मौजूदगी तो रही, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मंडल अध्यक्ष को न तो कार्यक्रम की सूचना दी गई और न ही बैनर-पोस्टरों में उनकी तस्वीर दिखाई दी।

भाजपा खुद को संगठन आधारित पार्टी बताती है, जहां “अध्यक्षीय परंपरा” की बात अक्सर कही जाती है। ऐसे में सवाल उठना लाज़िमी है कि क्या यह परंपरा अब सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह गई है?

मामला तब और संवेदनशील हो जाता है जब यह चर्चा सामने आती है कि मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति से हैं। क्या यह महज़ एक संयोग है या इसके पीछे कोई और राजनीतिक संदेश छिपा है? यही सवाल अब स्थानीय कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में तैर रहा है।

जिले के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और प्रदेश नेतृत्व की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है। क्या यह अंदरूनी खींचतान है, या फिर किसी बड़े बदलाव की आहट?

फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने भाजपा की स्थानीय इकाई में असंतोष की चिंगारी को हवा दे दी है। अब देखना होगा कि पार्टी संगठन इस पर क्या रुख अपनाता है—क्या इसे नजरअंदाज किया जाएगा या फिर “संगठन सर्वोपरि” के सिद्धांत को फिर से ज़मीन पर उतारा जाएगा।

The post हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा में भाजपा के अंदरूनी समीकरण एक बार फिर चर्चा में हैं। appeared first on Uttarakhand Time TV.

हरिद्वार: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 300 लोगों ने उठाया लाभ
हरिद्वार , 7 अप्रैल 2026। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जया मैक्सवेल हॉस्पिटल, बहादराबाद बाईपास रोड (NH-58) में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के करीब 300 लोगों ने भाग लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में ज्वालापुर विधानसभा के विधायक इंजीनियर रवि बहादुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और अस्पताल द्वारा किए जा रहे इस जनसेवा कार्य की सराहना की।

शिविर में मरीजों को मुफ्त परामर्श के साथ-साथ लैब जांच पर 50 प्रतिशत तक की छूट और आवश्यक दवाइयों पर 10 प्रतिशत की रियायत दी गई। पूर्व पंजीकरण और वॉक-इन दोनों सुविधाएं उपलब्ध रहीं, जिससे बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे।

सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर भीड़ देखी गई। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की गहन जांच कर उन्हें उचित उपचार संबंधी सलाह दी। कई मरीज अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट भी साथ लाए, जिससे इलाज में मदद मिली।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जन-स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच सकें।

The post हरिद्वार: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 300 लोगों ने उठाया लाभ appeared first on Uttarakhand Time TV.

राजकमल कॉलेज में महिला दिवस पर छात्राओं ने दिया सशक्तिकरण का संदेश
राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज, बहादराबाद (हरिद्वार) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता इशिका पंडित (विभागाध्यक्ष, प्राणी विज्ञान) ने अपने संबोधन में कहा कि जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं तो समाज में सकारात्मक और अद्भुत परिवर्तन संभव होते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी आंतरिक शक्ति और साहस के बल पर न केवल स्वयं आगे बढ़ती हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने कहा कि महिलाएं विज्ञान, शिक्षा, कला, सेना और विमानन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में समान रूप से भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज को लैंगिक समानता को बढ़ावा देना चाहिए और आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रस्तुति और मॉडल प्रस्तुति के माध्यम से महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर श्रीमती राजेश देवी (सचिव, राजकमल कॉलेज), प्रबंध समिति सदस्य दुष्यंत प्रताप, नितिन चौहान सहित महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, विनीत कुमार, प्रिया सैनी, इशिका पंडित, नैनसी चौहान, रवि कुमार, नितिन शर्मा, अरबाब राव, सिया पाल, फ़िज़ा राव, राजदेव रावत तथा अन्य स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

The post राजकमल कॉलेज में महिला दिवस पर छात्राओं ने दिया सशक्तिकरण का संदेश appeared first on Uttarakhand Time TV.

जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के दूसरे दिन बैरागी कैंप हरिद्वार में आयुष विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान में आयोजित उत्तराखंड सरकार के “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के दूसरे दिन (8 मार्च 2026) आयुष विभाग का स्टॉल दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन, पर्यटकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टॉल का अवलोकन कर आयुष विभाग की सेवाओं और पहलों की सराहना की।

गौरतलब है कि 7 मार्च को कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया था, जिसमें आयुष विभाग का स्टॉल भी शामिल रहा। प्रदर्शनी हाल में आयुष विभाग के स्टॉल का प्रतिनिधित्व डॉ. विजय कैलाश जोगदंडे (अपर सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा) तथा डॉ. आर.पी. सिंह (संयुक्त निदेशक) द्वारा किया गया।

डॉ. स्वास्तिक जैन, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टॉल पर आयुष विभाग, उत्तराखंड द्वारा सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियों के माध्यम से विभाग की उपलब्धियों और सेवाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही लोगों को आयुष सेवाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

स्टॉल की प्रमुख विशेषताएं

अस्पताल सेवाएं: आयुष चिकित्सालयों में उपलब्ध ओपीडी, आईपीडी एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी।

पंचकर्म चिकित्सा: पंचकर्म की विभिन्न विधियों, उनके लाभ एवं उपलब्धता का प्रदर्शन।

आयुष शिक्षा: उत्तराखंड में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी एवं सिद्ध चिकित्सा से संबंधित शिक्षण संस्थानों एवं पाठ्यक्रमों की जानकारी।

जनस्वास्थ्य पहल: आयुष विभाग द्वारा संचालित स्वास्थ्य संवर्धन योजनाओं और अभियानों के बारे में जागरूकता।

ई-संजीवनी सेवा: टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म के माध्यम से घर बैठे आयुष चिकित्सा परामर्श की सुविधा की जानकारी।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर: राज्य में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की जानकारी, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न आयुष पद्धतियों की सेवाएं उपलब्ध हैं।

नए आयुष अस्पताल: राज्य में निर्माणाधीन आयुष अस्पतालों की प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं से आमजन को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्टॉल पर लाइव योग प्रदर्शन भी आयोजित किया गया, जिसकी आम जनता ने खूब सराहना की। लोग स्वयं योग आसनों में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ का अनुभव करते दिखाई दिए। इसके साथ ही औषधीय पौधों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें विभिन्न औषधीय पौधों की पहचान, गुण एवं उपयोग की जानकारी दी गई।

स्टॉल का एक विशेष आकर्षण “प्रकृति परीक्षण कियोस्क” रहा, जहां आगंतुकों ने अपना लाइव प्रकृति परीक्षण (प्रकृति निर्धारण) कराया। यह गतिविधि लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रही।

इसके अतिरिक्त, विभाग द्वारा अनुसंधान आधारित आयुर्वेदिक पत्रिकाओं और अन्य प्रकाशनों का भी प्रदर्शन किया गया तथा कई इंटरैक्टिव डेमो एवं गतिविधियों के माध्यम से लोगों को आयुष पद्धतियों से जोड़ा गया।

डॉ. स्वास्तिक जैन ने बताया कि आयुष विभाग का उद्देश्य आयुष चिकित्सा पद्धतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है, ताकि समाज स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर निरोग जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि आयुष पद्धतियां हर घर तक पहुंचें और लोग स्वस्थ जीवन जी सकें।

The post जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के दूसरे दिन बैरागी कैंप हरिद्वार में आयुष विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र appeared first on Uttarakhand Time TV.

अरिहंत ग्रुप ऑफ कॉलेज में फ्रेशर–फेयरवेल पार्टी एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
अरिहंत ग्रुप ऑफ कॉलेज में फ्रेशर–फेयरवेल पार्टी एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. दीपक जैन, डायरेक्टर अजय कुमार, डॉ. पवन मलिक, रामगोपाल कटारिया, डॉ. टीना मलिक तथा डॉ. रजनी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर उठा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। डॉ. दीपक जैन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

The post अरिहंत ग्रुप ऑफ कॉलेज में फ्रेशर–फेयरवेल पार्टी एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन appeared first on Uttarakhand Time TV.

रंगोत्सव और उमंग के संग राजकमल कॉलेज में होली मिलन समारोह
प्रमेन्द्र नारायण (बहादराबाद)

राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने होली मिलन समारोह रंगोत्सव और उमंग के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। महाविद्यालय परिसर रंग-गुलाल और उल्लास से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा गुरुजनों को गुलाल अर्पित कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ राघवेंद्र चौहान ने कहा कि रंगों के इस पावन पर्व को हर्ष-उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। होली प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देती है तथा अमीरी-गरीबी एवं जात-पात के भेदभाव को मिटाकर समाज में समरसता स्थापित करने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि भारत के विभिन्न प्रदेशों में अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है।

मनीष चौहान, प्रबंधक अशोका इंटरनेशनल एकेडमी, ने कहा कि होली ईर्ष्या-द्वेष और नफरत रूपी मन के सभी मैल को दूर कर जीवन में सकारात्मक रंग भरने का पर्व है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली खेलने की सलाह देते हुए शुभकामनाएँ दीं।

एडवोकेट आशीष चौहान, कानूनी सलाहकार, ने कहा कि होली आपसी एकता, भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। रंग और गुलाल जीवन में सकारात्मकता और खुशियों का प्रतीक हैं।

इस अवसर पर श्रीमती राजेश देवी (सचिव), प्रबंध समिति सदस्य दुष्यंत प्रताप, नितिन चौहान सहित महाविद्यालय के प्रवक्तागण डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, विनीत कुमार, सिया पाल, इशिका पंडित, नैनसी चौहान, नितिन शर्मा, अरबाब राव, प्रिया सैनी, रवि कुमार, फ़िज़ा राव, राजदेव रावत आदि उपस्थित रहे। सभी ने छात्र-छात्राओं को होली की ढेरों शुभकामनाएँ दीं।

पूरा परिसर रंग, उत्साह और भाईचारे की भावना से ओतप्रोत रहा।

The post रंगोत्सव और उमंग के संग राजकमल कॉलेज में होली मिलन समारोह appeared first on Uttarakhand Time TV.

शिवालिक नगर में भव्य होली मिलन समारोह, उमड़ा जनसैलाब
प्रमेन्द्र नारायण (हरिद्वार)

शिवालिक नगर में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में भव्य होली मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भजन संध्या, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं फूलों की होली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। क्षेत्रवासियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा स्वामी यतीश्वरानंद, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी हरी चेतनानंद तथा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात सभी ने फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया तथा सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा महान पर्व है, जो समाज को एकता, प्रेम और भाईचारे के सूत्र में बांधता है। यह केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर में विकास कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को भी प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और परंपराओं के प्रति सम्मान बना रहे। नगर की प्रगति तभी संभव है जब सभी नागरिक मिलकर सहयोग की भावना से कार्य करें।

राजीव शर्मा ने आगे कहा कि उनका संकल्प है कि शिवालिक नगर को विकास, स्वच्छता, सुव्यवस्था और सांस्कृतिक समृद्धि के क्षेत्र में एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित किया जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि होली का पर्व हमारे सनातन संस्कारों और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि हम अपने जीवन से नकारात्मकता, वैमनस्य और भेदभाव को समाप्त कर प्रेम और सद्भाव का मार्ग अपनाएं।

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी हरी चेतनानंद जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव है। ऐसे आयोजन समाज को आध्यात्मिक रूप से सशक्त करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व हमें संगठन, समाज और परिवार को एकजुट रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए विकास कार्यों को नई गति मिलने की बात कही।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नी, सुनील सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो विक्रम बुल्लर, पूर्व मेयर मनोज गर्ग सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, पार्टी पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

पूरा वातावरण भक्ति, रंग और भाईचारे की भावना से सराबोर रहा। यह आयोजन शिवालिक नगर में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरण का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

The post शिवालिक नगर में भव्य होली मिलन समारोह, उमड़ा जनसैलाब appeared first on Uttarakhand Time TV.

बनी ही नहीं सड़क, लगा दिया उद्घाटन बोर्ड! जिला पंचायत हरिद्वार में विकास के नाम पर खेल?
बहादराबाद। (प्रमेन्द्र नारायण)

जिला पंचायत हरिद्वार में विकास कार्यों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राम पंचायत अत्मलपुर बौगला में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ सड़क का निर्माण पूरा तो दूर, आधी भी नहीं हुआ, लेकिन मौके पर सड़क निर्माण का बोर्ड लगाकर कुछ जनप्रतिनिधि और अधिकारी खुद को हीरो साबित करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

स्थल पर लगाए गए बोर्ड में दर्शाया गया है कि प्रदीप के घर से गोगामेड़ी तक टाइल्स सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि हकीकत यह है कि गोगामेड़ी तक सड़क अभी अधूरी है और निर्माण कार्य केवल आंशिक रूप से ही किया गया है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उक्त बोर्ड पर सड़क निर्माण की कुल लागत का कोई उल्लेख नहीं किया गया है, जो सरकारी कार्यों में अनिवार्य माना जाता है। इससे पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क पूरी बनी ही नहीं, तो उसे पूर्ण दर्शाकर बोर्ड क्यों लगाया गया? क्या यह केवल कागजों में विकास दिखाने का खेल है या फिर सरकारी धन के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है।

मामले को लेकर अब लोगों में नाराजगी है और जिला पंचायत तथा संबंधित विभाग से उच्चस्तरीय जांच की मांग की जा रही है। सवाल यह भी है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस पर क्या जवाब देंगे और क्या अधूरे निर्माण की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

The post बनी ही नहीं सड़क, लगा दिया उद्घाटन बोर्ड! जिला पंचायत हरिद्वार में विकास के नाम पर खेल? appeared first on Uttarakhand Time TV.

बहादराबाद जया मैक्सवेल अस्पताल में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित
बहादराबाद (हरिद्वार)।

आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को जया मैक्सवेल अस्पताल, बहादराबाद हरिद्वार द्वारा एक भव्य स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. कुमार प्रशांत द्वारा राजेश जैन (प्रदेश कार्यालय मंत्री– अल्पसंख्यक मोर्चा), अनीश गौर (प्रदेश अध्यक्ष– अल्पसंख्यक मोर्चा), अब्दुल वहाब अंसारी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रदेश प्रभारी– अल्पसंख्यक मोर्चा), गुरप्रीत सिंह छाबरा (प्रदेश उपाध्यक्ष– अल्पसंख्यक मोर्चा), इंतज़ार हुसैन (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष– अल्पसंख्यक मोर्चा), यूसुफ मलिक (प्रदेश मीडिया प्रभारी– अल्पसंख्यक मोर्चा), राकेश गिरी (प्रदेश उपाध्यक्ष– भाजपा) एवं राव ज़मीर (प्रदेश उपाध्यक्ष– अल्पसंख्यक मोर्चा) का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. कुमार प्रशांत ने कहा कि समाजसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सभी के सहयोग से बेहतर कार्य किए जा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से अतिथियों को अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें अस्पताल स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

The post बहादराबाद जया मैक्सवेल अस्पताल में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित appeared first on Uttarakhand Time TV.

हरकी पैड़ी में पार्किंग शुल्क विवाद बना खूनी खेल, पर्यटकों ने कार से कुचलकर मैनेजर की ली जान
हरिद्वार।

धार्मिक नगरी हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में पार्किंग शुल्क को लेकर हुआ मामूली विवाद एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली हत्या में तब्दील हो गया। हरियाणा से आए दो पर्यटकों ने पार्किंग मैनेजर को कार से कुचल दिया, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनीपत (हरियाणा) निवासी विशाल और सूरज कार से हरिद्वार पहुंचे थे। दोनों ने रोड़ी बेलवाला स्थित पार्किंग में अपना वाहन खड़ा कर हरकी पैड़ी दर्शन के लिए चले गए। दर्शन के बाद जब वे लौटे तो पार्किंग कर्मियों द्वारा उनसे निर्धारित शुल्क मांगा गया। इसी बात को लेकर दोनों युवकों ने विवाद शुरू कर दिया।

आरोप है कि शुल्क देने से इनकार करते हुए दोनों ने बैरियर तोड़कर कार भगाने की कोशिश की। इसी दौरान उन्हें रोकने के लिए आगे आए पार्किंग मैनेजर सहदेव सिंह निवासी बोंगला, बहादराबाद को आरोपियों ने तेज रफ्तार कार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सहदेव सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सहदेव सिंह की मौत की खबर फैलते ही पार्किंग परिसर में हड़कंप मच गया।

घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने आरोपियों की कार में तोड़फोड़ कर दी। इसी भगदड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान विशाल और सूरज, निवासी सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई।

इस मामले में शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

The post हरकी पैड़ी में पार्किंग शुल्क विवाद बना खूनी खेल, पर्यटकों ने कार से कुचलकर मैनेजर की ली जान appeared first on Uttarakhand Time TV.