उत्तराखंड टाइम टीवी, Author at Uttarakhand Time TV

अब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार हैं उत्तराखंड – मुख्यमंत्री
मेजर ध्यानचंद जयंती, राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025, समारोह में बोले सीएम सीएम

“मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” के अंतर्गत 3,900 खिलाड़ियों के खाते में 1500- 1500 रुपए डीबीटी

शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर बहुउद्देश्यी क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025, समारोह को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल और खेल भावना समाज को ऊर्जा, अनुशासन और प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी स्टिक के जादू से पूरी दुनिया को भारत की खेल शक्ति से परिचित कराया। उन्होंने हिटलर तक को ये बता दिया कि देश भक्ति आखिर क्या होती है। उन्हीं के आदर्शों पर चलकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भी एक वैश्विक खेल शक्ति बन रहा है, इसमें उत्तराखंड भी अपनी भूमिका निभाने के लिए कमर कस चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। आज हमारे खिलाड़ी केवल किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ही नहीं खेलते बल्कि जीतने और तिरंगा लहराने के संकल्प के साथ मैदान में उतरते हैं। हाल के वर्षों के उदाहरण देखें तो जहां, 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा वहीं पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्षों बाद कांस्य पदक हासिल किया। इसी तरह पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक, मनु भाकर ने दो कांस्य पदक, स्वप्निल कुसले व अमन सेहरावत ने एक- एक कांस्य पदक जीतकर और पुरुष हॉकी टीम ने लगातार अपना दूसरा कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। हाल ही में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में ज्योति याराज्जी, गुलवीर सिंह और अविनाश सबले ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम बुलंद किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल बजट तीन गुना बढ़ा दिया है।

देवभूमि बनी खेलभूमि

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं सफल आयोजन ने उत्तराखंड को “देवभूमि” के साथ ही “खेलभूमि” के रूप में भी स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस बार के राष्ट्रीय खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर पहली बार राष्ट्रीय खेलों में 7वां स्थान प्राप्त कर इतिहास रचने का कार्य किया।

अब राज्य में विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो गया है।

उत्तराखंड राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन करने में भी सक्षम बना है। हाल ही में देश की एकमात्र ओलंपिक स्टैण्डर्ड हिमाद्रि आइस रिंक का जीर्णोद्धार किया गया है। जिसके फलस्वरूप इस आइस रिंक में इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है, जो न केवल हमारे राज्य के लिए गौरव का विषय है, बल्कि भारत में शीतकालीन खेलों के एक नए युग का सूत्रपात करने में भी मील का पत्थर सिद्ध हुई है।

आठ शहरों में बनेगी खेल अकादमियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही एक ‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ भी लागू करने जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। इन अकादमियों में प्रत्येक वर्ष 920 विश्वस्तरीय एथलीट और 1000 अन्य खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। राज्य सरकार हल्द्वानी में उत्तराखंड के प्रथम खेल विश्वविद्यालय एवं लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित कर रही है। नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय और इंटरनेशनल स्तर पर पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी की सुविधा दी जा रही है।

इसके साथ ही आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों में अध्ययनरत खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं शिक्षा, तथा प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल-छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएँ भी प्रदान की जा रही हैं।

राज्य सरकार ‘मुख्यमंत्री खेल विकास निधि’, ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’, ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना’ तथा ‘खेल किट योजना’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का भी काम कर रही है।

खिलाड़ियों को किया सम्मानित

इस अवसर पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए, मख्यमंत्री ने कहा कि खेल दिवस के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा कुल 250 से अधिक खिलाड़यों एवं उनके प्रशिक्षकों को लगभग 16 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। सम्मानित हो रहे खिलाड़ियों में पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी मनदीप कौर, अमीषा रावत और मनोज सरकार को 50-50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई है। इसी प्रकार, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले शौर्य सैनी और अभिनव देशवाल को 30-30 लाख रुपये की सम्मान राशि से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” के अंतर्गत 3,900 खिलाड़ियों तथा “मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना” के अंतर्गत 2,199 खिलाड़ियों को प्रतिमाह मिलने वाली उनकी छात्रवृत्ति की लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपये की राशि भी प्रदान की गई।

दो घोषणाएं की

सीएम ने कहा कि भारत ने वर्ष 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं, इसलिए खेल विभाग और युवा खिलाड़ियों को अभी से इसकी तैयारियों में जुटना होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक बनाने और पवेलियन फुटबाल ग्राउंड में सिंथेटिक फुटबाल टर्फ लगाने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों

मानसी नेगी को खेल विभाग और मोहम्मद अरशद को पुलिस विभाग में

आउट ऑफ टर्न नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों के जरिए हर क्षेत्र में मानक स्थापित किए हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड में खेल सुविधाओं का विकास करने में कामयाब रही है, इससे आने वाले समय में राज्य के हर घर से खिलाड़ी निकलेगा।

समारोह को सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद श्री हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल श्री आशीष चौहान एवं खेल विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

The post अब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार हैं उत्तराखंड – मुख्यमंत्री appeared first on Uttarakhand Time TV.

लोकतन्त्र सेनानी सम्मान विधेयक – २०२५ पारित- इमरजेंसी के योद्धाओं में खुशी
गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान  विपक्ष के भारी हंगामे व व्यवधान के बीच ’उत्तराखण्ड लोकतन्त्र सेनानी सम्मान विधेयक – २०२५’ को सदन में ध्वनिमत से पारित कराने के लिए इमरजेंसी के योद्धाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है।

इमरजेंसी के दौरान कई माहों तक जेल में यातनाएं सहन करने वाले प्रेम बड़ाकोटी ने कहा है कि सीएम धामी तथा उनकी टीम,  विधायक गणों के इस साहसिक तथा न्यायपूर्ण कदम के प्रति समस्त उत्तराखण्डवासी, लोकतन्त्र सेनानी, व उनके परिवारजन, हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

बड़ाकोटी ने कहा कि 50 वर्षों के लम्बे अन्तराल के बाद सरकार ने इस विषय को अंगीकार किया, मान्यता दी है।

स्मरण रहे, आपातकाल के विरुद्ध संघर्षरत कारागार बन्दियों ने कभी भी कोई माँग सरकार से नही की। इस दीर्घ कालावधि तक आपातकाल में हुए अन्याय के विरुद्ध उस त्रासदीपूर्ण संघर्ष को इन कारागार निरुद्ध  स्वयंसेवकों और जनसंघ के कार्यकर्ताओं ने निःस्वार्थ भाव से निज अन्तःकरण में संजोकर रखा ताकि समाज की आगामी पीढ़ी को जीवन्त सन्देश जाये कि आपातकाल की निरंकुशता कितनी भयावह थी और विरोध में जो संघर्ष हुआ, वह जनतन्त्र के रक्षार्थ एक जनज्वार था अस्तु।

उन्होंने कहा कि गैरसैण सत्र में पारित अधिनियम की  संवैधानिक प्रक्रिया में उत्तराखण्ड शासन के जिन वरिष्ठ, कनिष्ठ अधिकारियों, शुभचिन्तकों ने अपने समय, श्रम का मनोयोग से जो योगदान किया है, हम सदैव उनके सद्व्यवहार के प्रशंसक हैं। साथ ही भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का भी आभार, जिन्होंने इस विषय पर सम्मति तथा इसकी भावना को संरक्षण एवं महत्व दिया।

बड़ाकोटी ने कहा कि गत समय में अनेकों वरिष्ठ कार्यकर्ता, आपातकाल के प्रेरक योद्धा दिवंगत हो गये।

इस अवसर पर उनके कृतत्व का पुण्य स्मरण करना भी हमारा कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों में सन्नद्ध, ‘लोकतन्त्र सेनानी’ की संज्ञा से सम्मानित ये सभी अनुभवी कार्यकर्ता, कार्यकर्त्री, पवित्र अन्तःकरण से आप सभी को पुनः साधुवाद ज्ञापित करते हैं। आप समाज कार्य में सिद्ध हों, सफल हों, बस यही मनोरथ है।

लोकतत्र सेनानी संघ के अन्य सदस्यों ने भी धामी सरकार का आभार प्रकट किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने भी धामी सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे इमरजेंसी के दौरान जेल गए सेनानियों को सम्मान मिला है।

सेनानी विजय स्नेही, पुनीत लाल ढींगरा, कृष्ण कुमार अग्रवाल, आदि ने भी धामी सरकार का आभार प्रकट किया है।

सीएम धामी ने कहा..

हमारी सरकार ने उन योद्धाओं का सम्मान किया है जिन्होंने लोकतन्त्र बचाया है। कांग्रेस की इंदिरा सरकार ने अपनी गद्दी बचाए रखने के लिए आरएसएस ,जनसंघ के नेताओं को जेल भेजकर उन्हें यातनाएं दी थी वो दौर देश के लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है। ऐसे योद्धाओं को सम्मानित करके हम गौरवान्वित हुए है।

The post लोकतन्त्र सेनानी सम्मान विधेयक – २०२५ पारित- इमरजेंसी के योद्धाओं में खुशी appeared first on Uttarakhand Time TV.

उत्तराखंड- अनीश दयाल सिंह को डिप्टी NSA का जिम्मा
सरकार ने रिटायर्ड आईपीएस अनीश दयाल सिंह को डिप्टी एनएसए नियुक्त किया है।

अनीश दयाल सिंह मणिपुर कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई।

केंद्र सरकार ने उन्हें पिछले साल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था।

अनीश दयाल सिंह सीआरपीएफ के डीजी रह चुके हैं।

इससे पहले वह आईटीबीपी के भी महानिदेशक पर भी रह चुके हैं।

इसके अलावा उन्होंने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में कार्य किया है।

सिंह दिसंबर 2024 में रिटायर्ड हुए थे।

The post उत्तराखंड- अनीश दयाल सिंह को डिप्टी NSA का जिम्मा appeared first on Uttarakhand Time TV.

अनिल अंबानी के घर सीबीआई का छापा, बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
ईडी के बाद अब सीबीआई 17,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी से जुड़े स्‍थलों की तलाशी ले रही है. CBI सुबह से अनिल अंबानी के घर पर छापेमारी कर रही है.

The post अनिल अंबानी के घर सीबीआई का छापा, बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला appeared first on Uttarakhand Time TV.

सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत
भाजपा हार की बौखलाहट में वोट की चोरी पर उतरी. शिवपाल सिंह यादव

मुजफ्फरनगर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव नगर में पहुंचे,उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर के आवास पर उनके पोते के जन्मदिन व गृह प्रवेश समारोह में शिरकत कर आशीर्वाद दिया।

मुजफ्फरनगर के गुप्ता रिसॉर्ट पर श्री शिवपाल सिंह यादव के पहुंचने पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट समाजवादी पार्टी विधायक पंकज मलिक सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी भी सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने स्वागत के लिए आए सभी सपा नेताओं पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनसे जिले के बारे में आवश्यक राजनीतिक जानकारी ली।

दिग्गज नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव आयोग व भाजपा की साठगांठ की पोल खुलने के साथ भाजपा की लगातार फर्जी जीत की भी पोल खुल गई है।

भाजपा का ग्राफ तेजी से गिरा है वह सिर्फ वोट चोरी मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ी के बुते अपनी जीत के झूठे दावे करती रही है। श्री यादव ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था से भाजपा ने जनता राजनीतिक दलों का विश्वास तोड़कर देश के लोकतन्त्र को चोट पहुंचाने का कृत्य किया है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जनता को साथ लेकर वोट चोरी व मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ी को रोकने व निष्पक्ष मतदान के लिए संघर्ष का बिगुल बजा चुके है। समाजवादी पार्टी अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर पूरे देश में भाजपा द्वारा वोट चोरी S.I.R के नाम पर जनता को वोट के अधिकार को लूटने के विरुद्ध बड़ा संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता,विश्वसनीयता का संकट भाजपा ने खड़ा किया है एक भी मतदाता की वोट चोरी को रोकने के लिए आंदोलन बढ़ता ही जाएगा।

स्वागत करने वालो में सपा प्रदेश सचिव नौशाद अली,प्रदेश सचिव ठाकुर सुखपाल सिंह, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी,मुखिया गुर्जर,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, आमिर कासिम एडवोकेट,रविकांत त्यागी,धर्मेंद्र सिंह नीटू, पवन बंसल,शमशेर मलिक, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,सपा नेता सतेंद्र पाल,विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान, सत्यदेव शर्मा,संजीव आर्य,सादिक चौहान यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी,सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक,सपा नेत्री दीप्ति पाल,राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी पूजा अंबेडकर,राष्ट्रीय सचिव यूथ बिग्रेड फ़हीम अहमद,नदीम राणा,सपा नेता रमेश चंद शर्मा, वसीम राणा, कपिल मलिक, डॉ हनी समाहत,हुसैन राणा, जाउल चौधरी, अभिषेक गोयल एडवोकेट,पंकज सैनी, पवन पाल,डॉ नरेंद्र सैनी,राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक सभा नवाब इम्तियाज कुरैशी,अनुज कुमार गुर्जर,मोनू गुर्जर,गजेंद्र प्रधान, सलीम अंसारी, सभासद सुंदर सिंह, हाजी गुफरान,हाजी मूसा तेवड़ा,रजनीश यादव,दुर्गेश पाल, राशिद मलिक सहित सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर के आवास पर सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी के साथ पत्रकारों अनेक मुद्दों पर बात की।

The post सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत appeared first on Uttarakhand Time TV.

शनि अमावस्या कल:- ठंडी सड़क में धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही आयोजित होगा विशाल भंडारा
भाद्रपक्ष माह की शनि अमावस्या कल यानी 23 अगस्त शनिवार को मनाई जाएगी।

शनिवार के दिन अमावस्या होने के कारण शनि अमावस्या का शुभ योग बन रहा है।

नैनीताल की झील किनारे ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर में विराजमान शनिदेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे।

मंदिर के व्यवस्थापक हेम चंद्र जोशी ने बताया आचार्य भगवती प्रसाद जोशी द्वारा ब्रह्ममुहूर्त में शनिदेव जी का स्नान कराया जाएगा उसके बाद विधि विधान से पूजन,हवन किया जाएगा।

12 बजे से मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड का पाठ भी किया जाएगा।

2 बजे से विशाल भंडारा भी आयोजित किया जाएगा।

व्यवस्थापक हेम चंद्र जोशी ने भक्तों से अपील करते हुवे कहा कि सभी भक्तजन उक्त समस्त धर्मीक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंवे और पुण्य लाभ अर्जित करें।

The post शनि अमावस्या कल:- ठंडी सड़क में धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही आयोजित होगा विशाल भंडारा appeared first on Uttarakhand Time TV.

24 अगस्त को होगी प्रयोगशाला सहायक व मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 की परीक्षा- धारा 163 लागू
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, उद्यान विज्ञान, पशुपालन विभाग एवं मशरूम पर्यवेक्षक) वर्ग-3 की परीक्षा रविवार, 24 अगस्त को जनपद के 8 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित की जायेगी। इस परीक्षा में कुल 3737 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।

अपर जिलाधिकारी एल, शैलेन्द्र सिंह नेगी एल, ने बताया कि भारतीय सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अन्तर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों पर निषेधाज्ञा लागू रहेगी ताकि परीक्षा का संचालन सफल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।

The post 24 अगस्त को होगी प्रयोगशाला सहायक व मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 की परीक्षा-  धारा 163 लागू appeared first on Uttarakhand Time TV.