
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि प्रदेश में 17 सितंबर (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन) से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार के माध्यम से नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ना है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के तहत 11 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें चित्रकला, निबंध व भाषण प्रतियोगिताएं, स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रंगोली, कलश यात्रा, साइकिल-बाइक रैली और लाभार्थियों की प्रेरक कहानियों का प्रसार शामिल रहेगा।





