
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न जिला सहकारी बैंकों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी अध्यक्षों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। जिला सहकारी बैंक किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के साथ स्वरोजगार व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।
भेंट करने वालों में देहरादून के मंजीत रावत, चमोली के गजेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल (कोटद्वार) के पंकज रावत, टिहरी गढ़वाल के सुभाष चंद रमोला तथा हरिद्वार के बिजेंद्र सिंह चौधरी शामिल रहे। सभी हाल ही में अपने-अपने जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास और राम सिंह कैड़ा भी मौजूद रहे।





