
आज गिन्नी फ़िलामेंट्स लिमिटेड फैक्ट्री में वॉलविटी टीम द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों का बीपी, शुगर, ब्लड प्रेशर और नाड़ी सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही सभी को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं।
डॉक्टरों की टीम ने कर्मचारियों को योग करने के लिए प्रेरित किया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान डॉ. कुशल चौधरी अपनी टीम के साथ पूरे समय मौजूद रहे। उनके साथ डॉ. शुभम, योग विशेषज्ञ भावना, उदय और वरुण भी उपस्थित रहे।
कैम्प में कारखाना प्रबंधक डॉ. बी.के. त्रिपाठी, मुकेश सक्सेना, मधुकर शर्मा सहित पूरी मैनेजमेंट टीम ने भी स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।
अंत में डॉ. त्रिपाठी ने डॉक्टरों की टीम को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने की बात कही, जिससे कर्मचारियों को काम के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहें।





