
प्रमेन्द्र नारायण
बहादराबाद/ज्वालापुर। भारतीय जनता पार्टी ज्वालापुर विधानसभा के पूर्वी मंडल द्वारा नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों, हरिद्वार का स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम खेड़ली ग्राम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान के निवास पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा के सभी छह मोर्चों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। इनमें युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जशवीर बसेड़ा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एजाज हसन, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान तथा बीएसएनएल नामित सदस्य विनय चौहान शामिल रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री सुनील सैनी, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, मनोज गौतम, विजय पाल, सतीश कुमार, उधम सिंह और राजकुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रताप प्रधान अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। साथ ही जिला महामंत्री किसान मोर्चा हितेश चौहान, जिला महामंत्री युवा मोर्चा दीपांशु शर्मा, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा राजबीर कलानिया, जिला मंत्री युवा मोर्चा अमन चौहान, मंडल महामंत्री शिवम चौहान सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।



