
हरिद्वार। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को 20 अक्टूबर को टिहरी जिले के हिंडोलाखाल क्षेत्र से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को कोतवाली नगर हरिद्वार में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 413/2026, धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने तलाश करते हुए उसे हिंडोलाखाल, टिहरी से गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक सैनी (20) पुत्र सतपाल सैनी, निवासी आलेपुर उमरी दवास, थाना कीरतपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश नौटियाल और कांस्टेबल जीवन तिवाड़ी शामिल रहे।





