
ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस की कार्रवाई, जगजीतपुर में हुड़दंग करने वाले तीन लोग हिरासत में
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने जगजीतपुर क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश और पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 अक्टूबर 2026 को कनखल पुलिस ने जगजीतपुर की कातीवाली गली में लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया।
हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान अजय उर्फ सोंटी (21) पुत्र रविन्द्र, योगेश (19) पुत्र अजय और धीरज कुमार (28) पुत्र गिरधारी लाल के रूप में हुई है। तीनों जगजीतपुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन, हेड कांस्टेबल प्रमोद शर्मा और कांस्टेबल सुनील चौहान शामिल रहे।





