
हरिद्वार। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त की।
इस दौरान बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस ने क्षेत्र में सतर्क निगरानी रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है।





